हरियाणा सरकार ने जारी की साल 2026 के लिए छुट्टियों की लिस्ट, कुल इतने बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

हरियाणा सरकार की ओर से साल 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। कुल 124 दिन सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी। चलिए इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट इस खबर में जानते हैं।
साल 2026 के लिए छुट्टियों लिस्ट

साल 2026 के लिए हरियाणा सरकार ने अपना छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि हरियाणा में साल 2026 में सरकारी दफ्तर कुल 124 दिन बंद रहने वाले हैं, जिनमें से 104 दिन शनिवार और रविवार की छुट्टियां रहेंगी, जबकि 20 दिन अन्य हॉलीडे रहेंगे। हालांकि इस बार दिवाली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहार भी शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं, जिसके चलते इन्हें भी वीकेंड हॉलीडे में गिना जा सकता है। छुट्टियों को हटा दिया जाए तो साल में कुल 241 दिन ही सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

वहीं सरकार की ओर से 13 रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे भी घोषित कर दिए गए हैं। एक सरकारी कर्मचारी साल में तीन रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे ले सकता है। अगर इन्हें भी मिला दिया जाए तो कुल 137 दिन की छुट्टियां तय की गई हैं। इन छुट्टियों को अब सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं को आदेश के तहत मानना होगा।

सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट

सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट

इसके अलावा सरकार की ओर से 2026 के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत लागू होने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। लिस्ट के मुताबिक साल 2026 में रविवार के अलावा भी राष्ट्रीय, धार्मिक और ऐतिहासिक अवसरों पर सार्वजनिक अवकाश रहेंगे। हालांकि कुछ धार्मिक त्योहार और सार्वजनिक अवकाश इस बार शनिवार और रविवार को आ रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। साल के बड़े त्योहारों पर नजर डालें तो 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 4 मार्च को होली, 26 मार्च को रामनवमी, 27 मई को ईद, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 20 अक्टूबर को दशहरा और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी रहने वाली है। ये सभी त्योहार सोमवार से शुक्रवार के बीच आ रहे हैं।

52 शनिवार और 52 रविवार

52 शनिवार और 52 रविवार

साल 2026 में 52 शनिवार और 52 रविवार हैं। शनिवार और रविवार को आने वाली बड़ी छुट्टियों में गुरु रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद, परशुराम जयंती, स्वतंत्रता दिवस, महाराजा अग्रसेन जयंती, हरियाणा दिवस और दिवाली त्योहार शामिल हैं। वहीं रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियों की सूची पर नजर डालें तो इनमें गुरु ब्रह्मानंद जयंती 12 फरवरी, गुड फ्राइडे 3 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 1 मई, महर्षि कश्यप जयंती 25 मई, गुरु अर्जन देव जी शहीदी दिवस 18 जून, मोहर्रम 26 जून, तीज 15 अगस्त, ईद मिलाद 26 अगस्त, करवा चौथ 29 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 9 नवंबर, छठ पूजा 15 नवंबर, गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस 14 दिसंबर और शहीद उधम सिंह जयंती 26 दिसंबर को आ रही हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews