IAS Transfer: एक साथ इन 5 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट  

राज्य सरकार ने कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सचिव और एसडीओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

हरियाणा में तबादले का सिलसिला जारी है। एक ही सप्ताह में दूसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। पांच आईएएस और 13 एचसीएस अफसरों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कार्मिक विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

आईएएस अधिकारी डॉ सुभिता ढाका को रजिस्ट्रार, सहकारी समिति हरियाणा के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एडिशनल डिप्टी कमिश्नर-कम- डिस्ट्रिक्ट सिटिजन रिसोर्सेस इनफॉरमेशन ऑफिसर पलवल के पद पर कार्यरत थी। आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्दाप्पा भाविकत्ती को राज्यपाल के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। श्रम आयुक्त और श्रम विभाग के विशेष सचिव पद का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • आईएएस अधिकारी अनीश यादव को प्रबंध निदेशक HAFED पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन गनौर के मैनेजिंग डायरेक्टर पद अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आईएएस अधिकारी विक्रम को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वह दक्षिण बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, एनर्जी डिपार्टमेंट के विशेष सचिव और हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक पद का प्रभार भी संभालेंगे।
  • आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता को एडमिनिस्ट्रेटर, एचएसबीपी रोहतक के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें अर्बन स्टेट रोहतक एडिशनल डायरेक्टर पद का प्रभार भी सौंपा गया है।

इन एचसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

एचसीएस अधिकारी वीरेंद्र चौधरी को जिला परिषद कुरुक्षेत्र और डीआरडीए कुरुक्षेत्र का सीईओ बनाया गया है। पुन्हाना सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) पद पर अमित कुमार-1 को नियुक्त किया गया है। मनीष कुमार लोहान को एडिशनल डायरेक्टर माइन्स एंड जियोलॉजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वह एडिशनल डायरेक्टर, इंफॉर्मेशन पब्लिक रिलेशंस एंड लैंग्वेज पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मेडिकल कॉलेज खानपुर कलान, सोनीपत के एडिशनल डायरेक्टर पद पर सुरेन्द्र सिंह-II को नियुक्त किया गया है।

सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) डबवाली पद पर वेद प्रकाश को नियुक्त किया गया है। सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) पलवल पद की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है। बरवाला सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) पद पर अशवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। बवाल सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) पद की जिम्मेदारी संजीव कुमार को सौंपी गई है।

को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स सोनपेट  के प्रबंध निदेशक पद पर एचसीएस अधिकारी अनमोल को नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के सिटी मजिस्ट्रेट पद पर ज्योति नागपाल को भेजा गया है। ज्वाइंट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एचआईपीए गुरुग्राम पर सपना यादव को नियुक्त किया गया है। एसडीओ (सिविल) फरीदाबाद पद पर हनी बंसल और गोहाना एसडीओ (सिविल) पद पर अंकित कुमार-II को नियुक्त किया गया है।

एचसीएस अधिकारी चिनार को हरियाणा स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है। हथीन सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल) पद पर हरि राम को नियुक्त किया गया है, जो पहले हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट पद पर कार्यरत थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews