IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

हरियाणा में 9 आईएएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। नए रोहतक उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2026

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ने 9 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सीईओ, सचिव और डीसी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने 20 अगस्त को जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

बैच 2013 की आईएएस अधिकारी प्रतिभा चौधरी, विशेष सचिव, हरियाणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सदस्य सचिव हरियाणा राज्य महिला आयोग और प्रबंध निदेशक, हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रोहतक डिप्टी कमिश्नर अब कौन?

रोहतक डिप्टी कमिश्नर पद पर आईएएस अधिकारी सतबीर सिंह को नियुक्त किया गया है। जो पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटक्शन अथॉरिटी पद पर कार्यरत थे। अब मनोज कुमार-II को सीईओ आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो आयुक्त, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन और प्रबंध निदेशक हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड पद पर कार्यरत हैं।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर शरणदीप कौर बराड़ को नियुक्त किया गया है। प्रशासक हेडक्वार्टर एचएसबीपी पंचकूला पद की जिम्मेदारी मुनिश शर्मा को सौंपी गई है, जो पहले सचिव हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी पद पर कार्यरत थे। दीपक बाबूलाल कारवा को हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी का नया सचिव बनाया गया है। डायरेक्टर जनरल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी पद का अतिरिक्त प्रभार राजीव रत्न को सौंपा गया है। प्रधान सचिव खेल विभाग पद पर पद का अतिरिक्त प्रभार अवनीत पी कुमार को दिया गया है।

आईएएस और HCS तबादला सूची यहाँ देखें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews