आज से शुरू होगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें रूट और किराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को पहली हाइड्रोजन ट्रेन समर्पित करने वाले हैं। जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली ये ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी।
Indias first hydrogen train

17 जुलाई यानी आज से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं। जींद सोनीपत रेलखंड पर चलने वाली ये ट्रेन आज से यात्रियों के लिए भी शुरू हो जाएगी। पैसेंजर ट्रेन की तरह सामान्य किराया देकर यात्री इसमें यात्रा कर सकेंगे।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस हाइड्रोजन ट्रेन से सफर के लिए सोनीपत से जींद का अधिकतम किराया सिर्फ 25 रुपए लगने वाला है। यह 14 स्टेशनों पर रुकेगी। रोजाना आने जाने वाले यात्रियों को इसका काफी फायदा होने वाला है।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान ट्रेन की दो बोगिया रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, विशेषज्ञों और अतिथियों के लिए आरक्षित की गई है। जबकि बाकी बोगियों में पांच स्टेशन से 200 200
विद्यार्थियों सहित कुल 1000 विद्यार्थी सफर कर पाएंगे।

14 स्टेशन से गुजरेगी हाईड्रोजन ट्रेन

जिसे रवाना होने के बाद भी ट्रेन जींद सिटी, पांडू पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, इशापुर खेड़ी, गोहाना, लाठ, बुटाना, खंदराई, रभड़ा, बड़वासनी से सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी ये इन्हीं स्टेशनों पर रुकने वाली है।

कैसे होगा संचालन

क्या हाइड्रोजन ट्रेन 74010 और 74009 के रूप में संचालित की जाने वाली है। रोजाना है यह सुबह 7:40 पर जींद से रवाना होगी और 9.40 पर सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में ये 10.30 पर सोनीपत से निकलेगी और दोपहर 1 बजे जींद पहुंचेगी। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली इस ट्रेन की अधिकतम गति 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews