झाबुआ में 1 और बुरहानपुर में 3 पॉजिटिव, इधर 100 साल की बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कोरोना(corona) का कहर जारी है। वहीँ लगातार बढ़ रहे मामले सरकार की चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी बीच शुक्रवार को प्रदेश के बुरहानपुर(burhanpur) जिले में 3 नए मरीजों की रिपोर्ट(report) पॉजिटिव(positive) आई है। इसी के साथ बुरहानपुर में कोरोना के कुल आंकड़े 210 पहुँच गए हैं। वहीँ बुरहानपुर में अब तक 13 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। दूसरी तरफ इंदौर(indore) से एक राहत भारी खबर सामने आई है। जहाँ एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। ठीक होने के बाद आज उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

दरअसल शुक्रवार को बुरहानपुर में 3 मरीजों की पुष्टि के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 210 पहुँच गया है। वहीँ अब तक 13 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।हालांकि राहत की बात ये है की अब तक कुल 89 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसी के साथ जिले में अब कुल एक्टिव पॉजिटिव केस 107 है।

बता दें कि इससे पहले बुरहानपुर में कोरोना को लेकर बुधवार को राहत भऱी खबर सामने आई थी। बुधवार को करीब 267 सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई, हालांकि 12 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आए थे। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 207 तक पहुंच गई थी। वहीं जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कोविड केयर सेंटर में इलाज करा रहे 50 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गए था।

झाबुआ में एक कोरोना संक्रमित मिला

झाबुआ(jhabua) जिल में गुरुवार से अभी तक 22 सैंपल(sample) की रिपोर्ट मिली है। जिसमें 21 सैंपल रिपोर्ट निगेटिव(sample report negative) रही लेकिन 1 रिपोर्ट पॉजिटिव निकल गई। झाबुआ जिले में इसे मिलाकर अभी तक कुल 12 कोरोना मरीज हो चुके हैं। वहीँ इससे पहले सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में झाबुआ जिले में 4 कोरोना पॉजिटिव और मिले थे। उधर पूर्व में मिले एक कोरोना पॉजिटिव(corona positive) की मौत हो गई थी। जिले में इस तरह से अब तक मरीजों की संख्या 11 पहुँच गयी थी।

कोरोना को मात देकर घर लौंटी शतकवीर वृद्धा

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित इंदौर में शुक्रवार को एक राहत की खबर सामने आई। जहाँ एक 100 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल(hospital) से डिस्चार्ज(discharge) किया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का उपचार अरविंदो अस्पताल(arbindo hospital) में चल रहा था। वहीं ठीक होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके हौसले को देखकर डॉक्टरों(doctors) ने ताली बजाकर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews