“मन की बात” का 100वां एपिसोड आज, सीएम शिवराज ने कहा ‘यह कार्यक्रम एक आंदोलन है, जन जागरण है’

shivraj singh chouhan

Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात कार्यक्रम” का 100वां एपिसोड है। जिसे लेकर मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को लेकर आलेख लिखा है। उन्होनें कार्यक्रम को जन-गण का जनमन संवाद बताया। साथ ही उन्होनें कहा, “मन की बात कार्यक्रम जन जन आंदोलन है, जन जागरण है।”

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश बदल रहा है

सीएम ने पीएम मोदी को कार्यक्रम की उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी खूब प्रशंसा की। सीएम शिवराज ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश दोनों बदल रहा है। वह एक गौरवशाली, शक्तिशाली, वैभवशाली, सम्पन्न और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होनें मन की बात कार्यक्रम से देश के विकास और निर्माण संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया।”

इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो जनसंवाद

भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब खुद प्रधानमंत्री रेडियो के माध्यम से जनसंवाद कर रहे हैं। इस बात की तारीख करते हुए सीएम ने लिखा, “इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री द्वारा रेडियो पर शुरू की गई जनसंवाद की शृंखला देश-दुनिया तक पहुँच पाई।। उन्होनें यह भी कहा कि, ” मन की बात एक उभयपक्षीय कार्यक्रम है। सबसे बड़े लोकतंत्र का यह सीधा संवाद एक अभिनव पहल है।”

संकट के दौरान पीएम ने कार्यक्रम के जरिए किया मार्गदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, ” जब भी देश पर कोई संकट आया, तब पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों का मार्गदर्शन किया। मन की बात कार्यक्रम न सिर्फ पीएम की मन की अभिव्यक्ति है, बल्कि लोगों की अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति भी बन चुका है।” उन्होनें आगे लिखा, “अगर हर कोई एक कदम चले, यदि आप एक कदम चलते हैं तो ये देश 131 करोड़ कदम चलता है।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews