Corona: इंदौर में 84 अन्य मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 1000 के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Corona: इंदौर में 84 अन्य मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 1000 के ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश में कोरोना का केंद्र बन चुका इंदौर संक्रमित मरीजों की संख्या में हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। जहां पर गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर जिले में 84 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिसके साथ ही इंदौर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार का आंकड़ा पार करते हुए 1029 तक पहुंच चुकी है। वहीं गुरुवार को 2 लोगों की मौत के बाद मरने वाले की संख्या 55 हो गई है। राहत की बात यह है है कि अब तक 77 मरीज इस महामारी से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

दरअसल इंदौर में कोरोना(corona) का प्रभाव रुक नहीं रहा है। बुधवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद गुरुवार को 84 नए संक्रमित मामले की पुष्टि इंदौर सीएमएचओ(cmho) प्रवीण जडिया ने की है। सीएमएचओ द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन में 428 लोगों का कोरोना टेस्ट(corona test) किया गया था। जिनमें से 84 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव(positive) आने के बाद 344 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव(negative) आई है। वही 2 मरीजों की मौत के बाद इंदौर में कोरोना महामारी से मरने वाले की संख्या 55 पहुंच गई।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस(police) विभाग(department) के लोगों द्वारा तेज़ी से संक्रमण में आने की वजह से पुलिस विभाग के 32 नमूने प्राप्त किए गए थे। जिनमें से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले बुधवार को जिन 26 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे सभी पहले से ही पीली श्रेणी(yellow category) के अस्पताल(hospital) में क्वॉरेंटाइन(quarantine) थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें रेड कैटेगरी(red category) के अस्पताल में शिफ्ट(shift) किया जाएगा। वही इंदौर में अबतक संस्थाओं में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों की कुल संख्या 674 है। जबकि इंदौर के अस्पतालों में 897 पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews