सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

ग्वालियर,अतुल सक्सेना

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिये डेडिकेटेड अस्पताल सुपर स्पेशलिटी में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि मरीज जमीन पर ना गिरते हुए जनरेटर के लिए लगे शेड पर गिरा। मरीज के कूदने की खबर लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई, तभी वहां तैनात एक गार्ड ने होशियारी दिखाते हुए तत्काल मरीज को बचाया। मरीज को गंभीर चोट आई है, फिलहाल उसका ऑपरेशन चल रहा है।

जयारोग्य अस्पताल समूह परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अच्छी बात ये रही कि मरीज नीचे लगे जनरेटर के जाली दार शेड पर गिर वरना गिरते ही उसकी मौत हो सकती थी। मरीज के कूदते ही लोग उसे बचाने दौड़े। वहाँ तैनात गार्ड बृजमोहन बाथम ने तुरंत मरीज की मदद के लिए शेड पर चढ़ा और अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय धर्मेंद्र शर्मा किला गेट उपनगर ग्वालियर में रहते हैं, वे 8 अगस्त को पॉजिटिव आये थे और तभी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बताया ये भी जा रहा है कि वे भर्ती होने के बाद से ही तनाव में थे उन्हें बहुत स्ट्रेस था और आज उसी स्ट्रेस में वे तीसरी मंजिल से कूद गए । वो तो ये अच्छा रहा कि वे जमीन पर नहीं गिरे वरना ऊँचाई अधिक होने से उनकी जान जा सकती थी। घटना सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँच गया। और घायल धर्मेंद्र शर्मा को ऑपरेशन के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक धर्मेंद्र का ऑपरेशन जारी था। उन्हें फ्रैक्चर हुआ है साथ

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews