कमलनाथ के बाद अब दिग्विजय ने शिवराज को लिखा पत्र, कर्मचारियों को लेकर की ये मांग

कमलनाथ के बाद अब दिग्विजय ने शिवराज को लिखा पत्र, कर्मचारियों को लेकर की ये  मांग

भोपाल।

प्रदेश में 21 दिन के सख्त लॉक डाउन के बीच किसी तेरा जीवन यापन कर रहे चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के वेतन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है।

मंगलवार को अपने लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्य प्रदेश में मंत्रियों के निजी स्थापना में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवा मंत्रिमंडल के बन जाने से 20 मार्च को समाप्त हो गई। जिसके तुरंत बाद ही देशव्यापी लॉक डाउन कर दिया गया। जिसके कारण सभी निम्न आय वर्ग के कर्मचारी को अब जीवनयापन के कोई साधन नहीं बचे हैं। वर्तमान हालत में उनके लिए कोई दूसरा काम धंधा या नौकरी कर पाना भी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें मानवीय आधार पर मार्च-अप्रैल और मई माह का पूरा वेतन दिया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपील है कि 20 मार्च तक मंत्री स्थापना में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 3 महीने का पूरा वेतन दिए जाने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करें।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन से अनेक गरीब, मजदूर एवं निजी प्रतिष्ठान व फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को राहत देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों ने इसके नियोक्ता से लॉक डाउन के दौरान इनका वेतन नहीं काटने का आग्रह किया है। यह निश्चित है मानवीय कदम है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews