इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 5

इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत, मरने वालों की संख्या हुई 5

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जहां आज सुबह खजराना निवासी महिला की मौत की जानकारी सामने आई है वही एक ओर शख्स की मौत की खबर की सामने आई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने पुष्टि कर बताया कि कोरोना से इंदौर 5 वीं की मौत हो गई।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इंदौर के मोती तबेला में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक 29 मार्च को एम. वाय. अस्पताल में भर्ती हुआ था जहां आज सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि एमजीएम कालेज द्वारा 12 बजकर 30 मिनिट पर की गई है। इंदौर में आज कोरोना से मौत के 2 मामले सामने आए है और अब कोरोना से अकेले इंदौर में ये 5 वीं मौत है वही 75 पॉजिटिव मरीजो का आधिकारिक आंकड़ा फिलहाल सामने है। हालांकि, इंदौर में देर रात जारी किए गए कोरोना बुलेटिन में साफ कर दिया गया था कि 8 मरीजो की हालत गम्भीर है। फिलहाल, इंदौर में कोरोना का कहर जारी है और ऐसे में अब जरूरत है कि आप घर पर रहे और लोगो से दूरी बनाए रखे क्योंकि कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

इससे पहले इंदौर में गुरुवार सुबह एक 65 वर्षीय महिला की मौत जो गई है। एमजीएम मेडिकल कालेज द्वारा की पुष्टि के अनुसार कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय जेतून बी को 29 मार्च को इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इलाज के भर्ती किया गया और आज सुबह 9 बजकर 30 मिनिट पर महिला की मौत हो गई। हालांकि मृतक जैतून बी की कोई कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री नही है लिहाजा अंदाजा लगाया जा सकता है की कोरोना अब किस तरह से इंदौर पर वार कर रहा है। बता दे की कोरोना से इंदौर में ये चौथी मौत है वही मध्यप्रदेश में मौत का आंकड़ा अब 7 पर जा पहुंचा जबकि इंदौर में 75 कोरोना पॉजिटिव मरीज अब तक मिले है और मध्यप्रदेश में कुल 98 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews