56 दुकानों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा, कस्टमर के मनोरंजन का रखा गया खास ख्याल

56 दुकानों के सौंदर्यीकरण का काम पूरा, कस्टमर के मनोरंजन का रखा गया खास ख्याल

इंदौर। मध्य प्रदेश की शान इंदौर बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड देश – विदेश तक मशहूर है। इसी को देखते इंदौर के 56 दुकानो का निर्माण 15 जनवरी को प्रारम्भ किया गया था। जिसका का कार्य 53 दिन में ही पूरा कर लिया गया | जैसे ही रविवार को कार्य पूरा हुआ उसी शाम को निगमायुक्त आशीष सिंह परिवार सहित पहुंचे और 56 दिन के कार्य को 53 दिनो में पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों और अफसरों को बधाई दी |

बता दें कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश के स्वादिष्ट एवम् विभिन्न व्यंजनों के लिए फूड कैपिटल बनाने का प्रस्ताव रखा था।

बताया जा रहा है कि 56 दुकान को आकर्षित बनाने के लिए सभी दुकानों ने एक जैसे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, पौधारोपण आदि जैसे अनेक काम किए गए हैं | कस्टमर के मनोरंजन के लिए एलईडी भी लगवाई गई है। यहां पर आने वाले सभी कस्टमर लाइव क्रिकेट का आनंद उठा सकेंगे | इसके अलावा नगर निगम इस एलईडी के माध्यम से विज्ञापन दिखाकर रिवेन्यू भी जनरेट करेगा | जानकारी के अनुसार 56 दुकान के अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके लिए स्पेशल बोलार्ड लगाए गए हैं। वहीं पर एक समय में कम से कम दो हजार लोग स्ट्रीट फूड का लुफ्त उठा सकते हैं | कस्टमर की सुरक्षा को देखते हुए 56 दुकान में 34 सीसीटी कैमरा भी लगाया गया है | 56 दुकान के दुकानदारों का लगभग प्रतिदिन का 15 से 20 लाख रुपए का टर्नओवर है, 8 से 10 हजार लोग यहां हर दिर पहुंचते हैं |

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews