Bhopal News: कक्षा 1 से 8 के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर ने स्कूलों को जारी किये नए निर्देश

Bhopal News: कक्षा 1 से 8 के लिए अवकाश घोषित, कलेक्टर ने स्कूलों को जारी किये नए निर्देश

Bhopal School News: मध्यप्रदेश में कंपकपाती सर्दी के बीच छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ठंड की भीषणता को देखते हुए भोपाल जिला कलेक्टर ने जिले के सभी अशासकीय और शासकीय स्कूलों को नए निर्देश जारी किये हैं। कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया। इससे पहले इंदौर कलेक्टर समेत अन्य जिलों द्वारा भी यह कदम उठाया जा चुका है। जिले के सभी स्कूलों में शुक्रवार 6 जनवरी से मंगलवार 10 जनवरी तक क्लासेस नहीं होंगे।

मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से ठंड बढ़ रही है। तापमान में गिरावट और शीतलहर को देखते हुए कुछ दिन पहले ही भोपाल कलेक्टर अविनाश लावण्या ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के समय और शिफ्ट में बदलाव कीये थे। आंगनवाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया था। लेकिन इन दिनों प्रदेश में ठंड के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। अभिभावक भी अपने बच्चों इ सेहत को को लेकर परेशान हैं। जिसे मद्देनजर रखते हुए कुछ दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश करने के निर्देश दिए गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews