Bhopal News: DJ वाले बाबू के लिए बीजेपी विधायक ने किया ट्वीट, की यह मांग

बीजेपी विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के मुखर विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar sharma) ने भोपाल में डीजे बजाने के आदेश में संशोधन की मांग की है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन (Bhopal District Administration)  ने जो समय निर्धारित किया है उसमें डीजे वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उनके रोजगार पर संकट आएगा।बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा डीजे के लिए दी गई दो घंटे की अनुमति को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, नवंबर में मिलेगी बकाए एरियर की राशि, 9 लाख तक होगा लाभ

दरअसल भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया (Bhopal Collector Avinash Lavania) ने सभी एसडीएम (SDM) और अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि भोपाल जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की केवल दो घंटे अनुमति दी जा सकेगी। उन्होंने अपने आदेश में लिखा है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकेगा और इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति आवश्यक होगी लेकिन यह अनुमति 2 घंटे से ज्यादा की नहीं होगी। इसके साथ यह अनुमति केवल कार्यक्रम परिसर में ही दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. धमकियों से परेशान होकर युवती ने कोर्ट में जहर खा कर की आत्महत्या की कोशिश, ये है मामला

इसके साथ ही इस आदेश में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए दिए गए क्वालिटी मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं और इनका पालन न करने पर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही करने का प्रावधान करने को कहा गया है। भोपाल कलेक्टर के इस आदेश को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट किया है। उनका कहना है कि कलेक्टर भोपाल द्वारा सिर्फ 2 घंटे DJ की अनुमति से इस व्यवसाय से जुड़े हुए अनेक लोगों को असुविधा का सामना करना होगा। एक निश्चित मुहूर्त में विवाह संस्कार की परंपरा को भी कलेक्टर के आदेश से निभाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बैंडो व डीजे के व्यवसाय से जुड़े बंधुओं के आर्थिक संकट की चिंता की है। उनकी इस चिंता को ध्यान में रखते हुए आदेश में संशोधन किया जाना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews