Bhopal News: सीएम शिवराज के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal News: सीएम शिवराज के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त पराग खरे निलंबित, पढ़ें पूरी खबर

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर पराग खरे सहायक पुलिस आयुक्त को निलंबित कर दिया गया है। जिसके लिए आदेश भी जारी हो चुका है। खरे के आचरण और अपने पदीय कर्तव्यो के उलंघन को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शासन द्वारा यह कदम ऑफिसर के अभद्र व्याहर के कारण उठाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक व्यवसायी को किराए को लेकर धमका रहे है और अभद्र व्यवहार कर रहे है।

यह है कारण

दरअसल, 8 फरवरी 2023 को भोपाल के बृजवासी भोजनालय में किराया लेने के लिए कारोबारी पर दबाब बना रहे थे। वीडियो में उन्हें 45 वर्षीय आवेदक अंकित वाजपेयी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हुए भी देखा गया। उक्त प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।

जारी हुआ निलंबन आदेश

पराग खरे में अभद्र व्यवहार और अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोप में उन्हें एमपी सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1)(2), पुलिस रेगुलेशन कंदिका 64 की उप कंदिका (11)  और एमपी सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews