काली चरण महाराज का बड़ा बयान, महात्मा गांधी के प्रति बोले अपशब्द, कहा- रघुपति राजा राम देश बचा गए नाथूराम

काली चरण महाराज ने महात्मा गांधी के प्रति अपशब्द कहे। नाथूराम गोडसे को महात्मा बतयाया।
Kali Charan Maharaj

Kali Charan Maharaj: नीम करौली महराज का 125वां जन्मोत्सव मनाने काली चरण महाराज भोपाल पहुँचें। इस दौरान उन्होनें मेडियकर्मियों के बातचीत की। महंत ने एक बार फिर महात्मा गांधी के प्रति अपमानजनक बयान दिया है। इसके अलावा धर्मेन्द्र शास्त्री की तीन बच्चे पैदा करने वाली बात का समर्थन किया है। जातिवाद और वक्फ बोर्ड हटाने की बात भी कही।

काली चरण महाराज ने नाथूराम गोडसे का गुणगान भी किया। नाथूराम को “महात्मा” और महात्मा गांधी को “दुरात्मा” बताया। उन्होनें कहा, “रघुपति राजा राम देश बचा गए नाथूराम।” बता दें कि इससे पहले काली चरण महाराज महात्मा गांधी के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

साधु संत हो राजनीति में शामिल- महराज ने कहा (Bhopal News) 

काली चरण महाराज ने कहा, “साधु संतों को राजनीति में जाना चाहिए। हिन्दू समाज राजाओं का पूजन करता है। इसलिए रामराज्य चाहिए तो राजा राम भी होना चाहिए।” आगे उन्होनें कहा, “मेरे पास धन नहीं है इसलिए चुनाव नहीं लड़ सकता है।”

 हिन्दू राष्ट्र को लेकर कही ये बात (MP News) 

महाराज ने कहा, “हिन्दू राष्ट्र के लिए सभी एक हो। हिन्दू राष्ट्र होना चाहिए। ताकि यहाँ बांग्लादेश जैसे स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होनें यह भी कहा, “वक्फ बोर्ड को खत्म करने की बात कहीं। कहा, “देश विरोधी कानूनों को खत्म कर देना चाहिए। पाकिस्तान में जितना सम्मान हिंदुओं का होता है उतना ही मुस्लिमों का भारत में होना चाहिए।”

स्कूलों में बच्चों की जाति लिखने पर लगे रोक

महाराज ने कहा, “जातिवाद हिंदुओं को खत्म कर रहा। कर्म से ब्राह्मण और वैश्य होते हैं जाति से हैं। देश के सभी 94 करोड़ हिन्दू एक साथ आयें। सड़ी हुई वर्ण व्यवस्था खत्म हो। स्कूलों में बच्चों की जाति लिखने पर रोक लगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews