शिवराज के पॉजिटिव आने के बाद ‘तन्खा’ का बड़ा बयान- सार्वजनिक सुरक्षा के खिलाफ है BJP का रवैया

शिवराज के पॉजिटिव आने के बाद ‘तन्खा’ का बड़ा बयान- सार्वजनिक सुरक्षा के खिलाफ है BJP का रवैया

भोपाल।

मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहा संक्रमण अब अपने भयानक स्थिति में पहुंच चुका है। पहले जहां इस संक्रमण की चपेट में आप जनता हारे थे अब वही बड़े-बड़े नेता को सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं। हालांकि प्रदेश में उपचुनाव के मद्देनजर पार्टियों की रैलियां जारी है। जिसको लेकर राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने शिवराज सरकार पर सवाल करते हुए उनसे अपील की है। कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना के प्रति आपका रवैया दर्दनाक और सार्वजनिक सुरक्षा के खिलाफ है। भाजपा नेताओं को अब फ़ौरन अपने अभियान और वर्चुअल रैलियों को रोक लेना चाहिए।

दरअसल शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पार्टी सहित विपक्ष के नेताओं ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके बाद अब राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता तंखा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सीएम शिवराज के पॉजिटिव होने के बाद मप्र के राजनेताओं और विशेष रूप से भाजपा नेताओं को अपने अभियान और वर्चुअल रैलियों को रोक लेना चाहिए। तन्खा ने सकारात्मक अपील करते हुए प्रदेश के नेताओं को ये सुझाव दिए हैं। वहीँ तन्खा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना के प्रति आपका रवैया दर्दनाक और सार्वजनिक सुरक्षा के खिलाफ है। कोरोना अपने दूसरे और तीसरे चरण में प्रवेश कर चूका है।प्रदेश के गाँवों पर भी अब इसका असर नजर आ रहा है। वहीँ तन्खा ने बीजेपी नेताओं से कहा है कि वो इसपर चिंतन करें और सोचें। इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार शिवराज के पॉजिटिव आने पर उनको स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के साथ उनको तंज कसते भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान में कोरोना के लक्षण देखने के बाद उन्होंने अपने सैंपल जांच के लिए दिए थे। जहां जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि संक्रमण की चपेट में आने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने अपने संपर्क में आए हुए नेताओं को जांच कराने की सलाह देते हुए उन्हें खुद को क्वॉरेंटाइन रखने की अपील की है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आज जिले के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ इससे पहले प्रदेश में लगातार बीजेपी नेताओं द्वारा आगामी उपचुनाव को देखते हुए वर्चुअल तथा अन्य रैलियां आयोजित की जा रही थी जहाँ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा तेज हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews