BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने 53 की उम्र में की शादी, सीएम शिवराज ने दी बधाई

BJP के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन ने 53 की उम्र में की शादी, सीएम शिवराज ने दी बधाई

तिरुवनंतपुरम, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन (Arvind Menon) विवाह सूत्र में बंध गए हैं। 53 साल के अरविंद मेनन ने शुक्रवार को केरल के त्रिशुर में शादी की। परिजनों की मौजदूगी में उन्होने श्रुति के साथ सात फेरे लिए। जानकारी के मुताबिक उन्होने 14 अगस्त को सगाई की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर अरविंद मेनन को सुखी गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि मेनन सीएम शिवराज के बेहद करीबी माने जाते हैं।

मेनन केरल के रहने वाले हैं। उनकी परवरिश वाराणसी में हुई है। आरएसएस की पृष्ठभूमि वाले अरविंद मेनन ने मध्यप्रदेश में 15 साल संगठन का काम किया है।यहां उन्हें बीजेपी का सह संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके बाद मेनन संगठन महामंत्री भी बने। इस दौरान अपनी कार्यशैली के कारण वे शिवराज सिंह चौहान के काफी नजदीक आ गए। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेनन को जल्द ही केरल में बीजेपी की बागडोर दी जा सकती है। केरल में बीजेपी मजबूत स्थिति में नहीं है, ऐसे में उनपर वहां पार्टी को सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी। अरविंद मेनन की पत्नी श्रुति केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। अपनी शादी की सूचना उन्होने एक ट्वीट करते हुए दी और लिखा है कि “पित्रों के आशीर्वाद से केरल के गुरुवायुर मंदिर में भगवान गुरुवायुर अप्पन को साक्षी मानकर आज गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर लिया है। इस मौक़े पर मैं आप सभी महानुभावों के स्नेह व आशीर्वाद का भी आकांक्षी रहूँगा।” माना जा है कि उनकी पत्नी श्रुति भी राजनीति में सक्रिय हो सकती हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews