ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेच रहे थे सस्ती शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा, दो महिलाएं गिरफ्तार

ब्रांडेड बोतलों में भरकर बेच रहे थे सस्ती शराब, आबकारी विभाग ने मारा छापा, दो महिलाएं गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

लॉक डाउन में सक्रिय शराब माफिया के कब्जे से आबकारी विभाग ने ब्रांडेड शराब के नाम पर खपाई जा रही करीब एक लाख रुपये की सस्ती शराब बरामद की है। शराब माफिया हरियाणा से सस्ती शराब लाकर ग्वालियर में महंगे ब्रांड की बोतल में भरकर बेच रहा था। छापे के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर जिले के सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ब्रांडेड बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेच रहे हैं। उसे बताया गया कि कुछ लोगों ने हरियाणा से सस्ती शराब ग्वालियर मंगाई है और ग्वालियर में एक जगह इकट्ठा कर ब्रांडेड शराब की बोतलों भरकर बेचने की तैयारी है।

सूचना को पुख्ता करने के बाद आबकारी पुलिस ने थाना पुरानी छावनी के अंतर्गत ग्राम जिगसौली में कुशवाह परिवार के घर पर छापा मारा और उनके कब्जे से मौके पर मौजूद एवं इस काले कारोबार में राजदार राधा कुशवाह और वर्षा कुशवाह को गिरफ्तार किया। आबकारी दल को यहाँ हरियाणा की चीप रेंज की inpect व्हिस्की से मध्यप्रदेश की हॉयर रेंज की antiquity, blendrs pride, 100 Piper, black dog, vat 69, teachers 50, royal stag , impirial blue, macdovals , signature आदि ब्रांड की शराब की रिफिलिंग होती मिली।

आबकारी दल को मौके पर ढक्कन, मध्य प्रदेश की हाईरेंज की खाली बॉटल , रेपर, कीप, नकली होलोग्राम आदि भी भारी मात्रा में बरामद हुए है। आबकारी पुलिस ने आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। आबकारी दल ने यहाँ से 120 भरी हुई बोतल शराब बरामद की जिसकी कुल बाज़ार कीमत लगभग एक लाख रुपए आंकी जा रही है।

सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा का कहना है कि इस मामले में लगातार निगरानी रखे हुए हैं इसी के तहत शराब का जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उधर ग्वालियर जिले के आबकारी ठेकेदार लक्ष्मीनारायण शिवहरे का कहना है ग्वालियर जिले में इस समय भारी मात्रा में मिलावटी शराब दूसरे राज्यों से भेजी जा रही है,अगर पुलिस और आबकारी विभाग ने सतर्कता नहीं बरती तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews