देवास पहुंचे सीएम, कहा- जब अन्नदाता परेशान हो तो शिवराज बैठ नहीं सकता है

देवास पहुंचे सीएम, कहा- जब अन्नदाता परेशान हो तो शिवराज बैठ नहीं सकता है

देवास में बोले सीएम किसान संकट में हो, तो शिवराज चैन से नहीं बैठ सकता,

देवास,सोमेश उपाध्याय। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 11 बजे जिले के खातेगांव पहुंचे, जहां सीएम शिवराज ने खेतों में जाकर बारिश और कीट से सोयाबीन की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों से भी चर्चा की।

सीएम ने कहा कि सभी किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा हालात का जायजा लेकर शीघ्र रणनीति बनाकर राहत दी जाएगी। सीएम ने अपने चीर-परिचित अंदाज में किसानों को कहा कि वे चिंतित ना हो, जब अन्नदाता परेशान हो तो शिवराज बैठ नही सकता है। सीएम ने बताया कि कोरोना के कारण आर्थिक मार से कमर टूटी है पर किसानों को संकट से बाहर लाना हमारा काम है। इसलिए फसल बीमा की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है, ताकि किसान को इसका लाभ मिले।

उन्होंने किसानों आश्वस्त किया की सरकार राहत के लिए अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी करेंगी। शिवराज खातेगांव से इंदौर के लिए रवाना हुए, इस मौके पर क्षेत्रिय सांसद रमाकांत भार्गव,स्थानीय विधायक आशीष शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला मुस्तेद था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews