शिवराज की ममता से मांग- ”बंगाल के कई लोग Indore में फंसे, विशेष ट्रेन चलाएं”

शिवराज की ममता से मांग- ”बंगाल के कई लोग Indore में फंसे, विशेष ट्रेन चलाएं”

भोपाल।

केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन 4 की घोषणा हो चुकी है। वहीं इसी बीच प्रवासी मजदूरों को उनके गृहनगर तक पहुंचाने का कार्य जारी है। इसी मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। पत्र में सीएम शिवराज ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से यह मांग की है की बंगाल की तरफ से विशेष रेल चलाई जाए। जो इंदौर में फंसे मजदूरों को बंगाल लेकर जा सके।

रविवार को अपने लिखे पत्र में सीएम शिवराज ने कहां है इंदौर में पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी प्रवासी श्रमिक बड़ी संख्या में कार्य करते हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान यह प्रवासी श्रमिक अपने गृहनगर वापस जाना चाह रहे हैं। किंतु इंदौर से बंगाल की अत्यधिक लंबी दूरी एवं परिवहन के शासक के साधन नहीं होने की वजह से वह अपने नीचे वाहनों के माध्यम से प्रस्थान कर रहे हैं। जो मजदूरों के लिए महंगा होने के साथ एक असुविधाजनक और असुरक्षित विकल्प है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की म.प्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कुल 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 1 लाख 7 हजार प्रवासी श्रमिक को सकुशल वापस मध्य प्रदेश लाया जा चुका है।

वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मांग की है कि जो भी मजदूर भाई- बहन इंदौर से वापस अपने घर जाना चाहते हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्रालय को बंगाल राज्य की ओर से इंदौर एवं कोलकाता के मध्य एक विशेष ट्रेन चलाई जानी चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews