विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने रखी अब यह मांग

विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने रखी अब यह मांग

भोपाल।

प्रदेश की सियासी हड़कंप के बीच मंगलवार को कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से प्रदेश में करीबन 22 विधायक समेत सिंधिया समर्थक कार्यकर्ता भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं। हालाकि इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक ने सिंधिया के नाम निंदा प्रस्ताव जारी किया। साथ ही साथ खबर के मुताबिक दो बीजेपी विधायक भी कांग्रेसी खेमे के संपर्क में हैं। इसी बीच यह अटकलें भी तेज है कि सिंधिया बुधवार को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। तो वही कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्योतिरादित्य के समर्थन वाले छह मंत्रियों की सदस्यता रद्द करने का ज्ञापन सौंपा।

दरअसल इससे पहले सिंधिया ने मंगलवार की सुबह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि यह चिट्ठी 9 मार्च को ही लिखी गई थी। इस्तीफा जारी होने के कुछ वक्त बाद ही कांग्रेस ने सिंधिया को पार्टी से बर्खास्त करने की सूचना जारी की थी। वही सिंधिया के इस्तीफा आने के बाद तो जैसे प्रदेश में इस्तीफा देना आम हो गया। छह मंत्रियों समेत तकरीबन 22 विधायकों ने अपना इस्तीफा बीजेपी नेता से विधानसभा अध्यक्ष को भिजवाए। बताया जा रहा है कि अभी यह सारे नेता बेंगलुरु के किसी रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं।

वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी पत्र लिखकर इन छह मंत्रियों के मंत्री पद को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की थी। जिसके बाद पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ ने विनिंग मुद्रा में कहा था कि सरकार सुरक्षित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews