कांग्रेस नेता का केंद्र पर निशाना, कहा – बढ़ाई जाए आवंटित सहायता राशि

अरूण यादव

भोपाल।

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कोरोना के बढ़ते मरीजों एवं मृतकों की संख्या पर नियंत्रित न होने पाने पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसी बीच सरकार की व्यवस्था पर तंज करते हुए कहा है कि सरकार की व्यवस्था इस महामारी के वक़्त कुछ भी नहीं है। वहीं सरकार की तैयारी पर भी कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया है। कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने केंद्र सरकार द्वारा आवंटित सहायता राशि पर भी सवाल उठाए है। वहीं इसमें बढ़ोत्तरी की मांग की गयी है।

कांग्रेस नेता यादव ने यह भी कहा कि पिछले वित्त वर्ष में 200 उद्योगपतियों को 1.40 लाख करोड़ की राहत देते हुए आयकर में छूट प्रदान की थी और इस वर्ष बेकाबू कोरोना से निपटने के लिए पूरे देश में प्रति व्यक्ति सिर्फ 11/- रु.? उन्होंने कहा कि आवंटित राशि कुल बजट का 1 प्रतिशत भी नहीं है। कांग्रेस नेता यादव ने केंद्र सरकार द्वारा आवंटित सहायता राशि पर बढ़ोतरी की मांग की है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में 30 लाख42 हजार 230 करोड़ रु. का बजट बनाया गया है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार ने 15 हजार करोड़ की राशि सहायता राशि आवंटित की है।जो महामारी त्रासदी को देखते हुए बजट का 1 प्रतिशत भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि 1अरब 35 करोड़ की जनसंख्या के लिए 15 हजार करोड़ रु.की उक्त सहायता राशि से तो राज्य 300 वेंटिलेटर भी क्रय नहीं कर सकते हैं।

इधर कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि वे कृपाकर ताली-थाली,लाइट बंद, दीये,मोमबत्ती जलाने जैसे आयोजनों को बन्द करके कोरोना के कहर को रोकने के लिए अन्य सख्त व ठोस कदम उठाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews