नगरीय निकाय चुनाव – मुकुल वासनिक के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी, वीडियो वायरल

नगरीय निकाय चुनाव – मुकुल वासनिक के सामने आपस में भिड़े कांग्रेसी, वीडियो वायरल

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनाव (By-election) में मिली करारी हार के बाद भी कांग्रेस में गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कांग्रेस की अंतर्कलहर और विवाद की खबरें सामने आती रही है। अब नगरीय निकाय चुनाव से पहले फिर कांग्रेस की एकजुटता के दावों की पोल खुल रही है। ताजा मामला रीवा से सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक (Madhya Pradesh)  के सामने कांग्रेसी भिड़ गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े…MP News – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मुकुल वासनिक का बड़ा बयान

दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक(Mukul Wasnik) का आज 3 दिवसीय दौरे का आखिरी दिन है। भोपाल, जबलपुर के बाद आज वासनिक नगरीय निकाय चुनाव (Urban Body Election) की तैयारियों को लेकर रीवा (Rewa) में कार्यकर्ताओं से चर्चा करने पहुंचे थे। वे संभाग के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं, इसी दौरान दावेदारी को लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा करना शुरु कर दिया ।

यह भी पढ़े… MP Politics : कमलनाथ का बचाव, दिग्विजय सिंह बोले- कांग्रेस हर जांच के लिए तैयार

वही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाने लगे, हालांकि इस संबंध में अभी कांग्रेस (Congress) की तरफ से कोई बयान सामने नही आया है, लेकिन इस पूरे हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral) भी हो रहा हैं।बैठक में न सिर्फ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, बल्कि रीवा संभाग के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews