कोरोना अलर्ट: ग्वालियर में तीन दिन लॉक डाउन, डीएम ने दिये आदेश

कोरोना अलर्ट: ग्वालियर में तीन दिन लॉक डाउन, डीएम ने दिये आदेश

ग्वालियर/अतुल सक्सेना। कोरोना वायरस से जिले के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 22 से 24 मार्च तक के लिए जिले में शासकीय और अशासकीय संस्थाओं को बंद रखने के आदेश जारी किये हैं। ये आदेश केवल दैनिक जरूरतों वाली आवश्यक वस्तुओं पर प्रभावी नहीं होगा।

अपर जिला दंडाधिकारी किशोर कान्याल के हस्ताक्षर से जारी जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश में कहा गया है कि पूर्व में 20मार्च को घोषित धारा 144 में किये गए प्रावधानों के अलावा अब 22 मार्च से 24 मार्च तक आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आने वाली आवश्यक सेवाओं दूध, दवा, फल, सब्जी, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई आदि को छोड़कर सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाएँ यानि सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे इसे अलावा इन तीन दिनों में बस सेवा और सवारी वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने आदेश में कहा कि कहा ये आदेश ग्वालियर जन सामान्य के जान माल की सुरक्षा और भविष्य में लोक शांति भंग होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हैं जारी किया गया है। इसका पालन करना सभी के लिए आवश्यक है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews