देश में कोरोना ने खड़ी की विकट स्थिति,24 घंटे में 3,32,730 नए मामले, 2000 से अधिक मौतें

मध्य प्रदेश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) ने देश में ऐसा विकराल रूप ले लिया है जिसके चलते समस्त देशवासी भयभीत (scared) हैं। शासन-प्रशासन, चिकित्सक, वैज्ञानिक आदि के तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना की रफ्तार (speed) न थम रही है ना कम होने का नाम ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय (health ministry) के आंकड़े कहते हैं कि भारत में पिछले 24 घंटों के अंदर 3,32,730 नए कोरोना के मामले सामने आए। वहीं 2,263 की कोरोना से मौत (death) हो गयी। इसी के साथ देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,62,63,695 हो गयी है वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1,86,920 हो गया है। देश में स्थिति बेहद चिंताजनक हो गयी है।

यह भी पढें… यूपी में बीजेपी विधायक की कोरोना से मौत, सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

अमेरिका के बाद सबसे ज़्यादा संक्रमित अब भारत मे मिल रहे हैं। बात दें कि ये तीसरा दिन है जब संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार गया है। देश में सबसे खराब हालत महाराष्ट्र और दिल्ली की है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के पुणे में कोरोना के 9,841 केस दर्ज किए गए हैं वहीं 9, 9,186 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,169 केस सामने आए हैं। 306 लोगों की मौत हुई है साथ ही 19,609 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

यह भी पढे़ं… चर्चा में मंत्री जी का डॉक्टर की भर्ती का विज्ञापन, खुद की जेब से देंगे वेतन

देश भर में बीते 24 घंटों में कोरोना से मौत के 2,263 मामले सामने आए हैं। इसमें महाराष्ट्र में 568, दिल्ली में 306, छत्तीसगढ़ में 207 उत्तर प्रदेश में 195, गुजरात में 137, कर्नाटक में 123 और झारखंड में 106 मौते शामिल हैं। इनमें से 70 प्रतिशत मौतें कमोरबिडिटी के चलते हुई हैं। कमोरबिडिटी का अर्थ है एक साथ एक से अधिक बीमारियों का होना।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews