एमपी में बढ़ सकता है लॉक डाउन, शिवराज ले सकते है आज बड़ा फैसला

एमपी में बढ़ सकता है लॉक डाउन, शिवराज ले सकते है आज बड़ा फैसला

भोपाल।

प्रदेश में आए दिन तेजी से बढ़े संक्रमण के मामले के बीच भोपाल में लॉकडाउन खोलने पर मुख्यमंत्री आज चर्चा कर सकते हैं। ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने लॉक डाउन को बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। शनिवार को हुई प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में भी मुख्यमंत्री चौहान ने लॉक डाउन को जारी रखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को सीएम चौहान इस मुद्दे पर कोई फैसला ले सकते हैं।

दरअसल 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश को भी पूरी तरह से बंद किया गया है। राजधानी सहित इंदौर के साथ यह संक्रमण तेजी से प्रदेश के 20 जिलों में फैल चुका है। जिसके बाद 14 अप्रैल तक के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया गया था। लॉक डाउन की अवधि समाप्त हो रही है ऐसे में शिवराज सरकार प्रदेश की हालत देखकर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला ले सकती है। इसके लिए त्रिस्तरीय प्रक्रिया तैयार की गई है। जिसके तहत प्रदेश 3 जोन में बांटा जाएगा। वह स्कूल, कॉलेज, टूरिज्म स्पॉट, मॉल,बड़े बाजार सहित धार्मिक स्थल जैसे संस्थान नहीं खुलेंगे। रजिस्ट्री, आबकारी सहित छोटे सरकारी दफ्तर खोले सकते हैं लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। वही खुदरा व्यापारियों को थोड़ी राहत के साथ कुछ वक्त के लिए अपनी दुकानें खोलने की इजाजत दी जा सकती है।

संभव है कि सरकार पहले जोन में प्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर,भोपाल और उज्जैन जैसे जिले को शामिल करें। जिसमें जिले में आने के लिए प्रशासन की परमिशन की जरूरत होगी। वहीं बाजार बंद रहेंगे। दूसरे जोन में उन 11 जिलों को शामिल किया जाएगा जहां कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। सीमाएं सील रहेंगे लेकिन छोटे उद्योग व कमर्शियल काम शुरू किए जा सकेंगे। वहीं तीसरे जून में बाकी के 39 जिलों को शामिल किया जाएगा जिनमें अभी तक कोई पॉजिटिव केस नहीं मिले हैं। संभावना यह भी है कि प्रदेश में 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को बढ़ा दिया जाए।लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने पर है इसलिए माना जा रहा कि आज मुख्यमंत्री शिवराज लॉकडाउन पर फैसला ले लेंगे।

इधर प्रधानमंत्री मोदी आज एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाने या खोलने पर विचार कर सकते हैं। इससे पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने शनिवार को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews