MP में Corona विस्फोट, 24 घंटे में 798 मरीजों की पुष्टि, 19000 के पार पहुंचा आंकड़ा

MP में Corona विस्फोट, 24 घंटे में 798 मरीजों की पुष्टि, 19000 के पार पहुंचा आंकड़ा

भोपाल।

मध्यप्रदेश में कोरोना(Corona in Madhya Pradesh) अपने चरम पर है। अन्य राज्यों की तरह अब यहां भी कोरोना की स्थिति विस्फोटक(Corona situation explosive) हो गई है। जहां संक्रमण के मामले की रफ्तार तेज़ है। वही पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 798 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 19000 के पार पहुंच गई है। वही आज प्रदेश में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। जिसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या 673 जा पहुंची।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में 798 नए मरीज मिले हैं। वही 10 संक्रमित हो के मौत की भी पुष्टि की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि आज प्रदेश भर में 367 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर लौटने में सफलता हासिल की।अस्पताल में सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 13575 पहुंच गई है।

बता दें कि जिले में सबसे भयावह स्थिति राजधानी भोपाल के बाद इंदौर, ग्वालियर, मुरैना जैसे जिलों की है। जहां भोपाल में 103 ने प्रकरण रिकॉर्ड किए गए। ग्वालियर में 190 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2 संक्रमित की मौत भी हो गई है।वहीं इससे पहले क्राइसिस मैनेजमेंट की तरफ से शहर में 7 दिन तक पूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया था। जिसके बाद शहर की सीमाओं को 7 दिन के लिए सील कर दिया गया है। मुरैना में पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप का माहौल है। प्रदेश भर में अब कुल 4757 मरीजों का विभिन्न जिलों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews