बेंगलुरु में बागी विधायकों की हुईं कोरोना टेस्टिंग, जल्द आ सकते हैं भोपाल

बेंगलुरु में बागी विधायकों की हुईं कोरोना टेस्टिंग, जल्द आ सकते हैं भोपाल

बेंगलुरु/भोपाल।

विधानसभा क्षेत्र के स्थगित होने देता कमलनाथ सरकार(kamalnath government) की परेशानियों के बीच कांग्रेस(congress) के बागी विधायक भी भोपाल(bhopal) आने की तैयारी में है। इससे पहले बेंगलुरु में उनकी कोरोना टेस्टिंग(corona testing) होगी। जहां टेस्टिंग के बाद विधायक सर्टिफिकेट(certificate) लेकर वापस आएंगे। इन 16 विधायकों की फौज बेंगलुरु के रमादा होटल में रुकी है। जहां पर कोरोना टेस्टिंग के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची है। विधायक बेंगलुरु से विधानसभा की कार्रवाई देख रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस के बागी विधायक अभी तक बेंगलुरु में है। जहां से वह कभी भी भोपाल आ सकते हैं। इसके लिए अब उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।जिसकी टेस्टिंग(testing) के बाद वो फिट हैल्थ का सर्टिफिकेट लेकर भोपाल पहुंचेंगे। इससे पहले रविवार को उन विधायकों(mlas) को गोल्फशायर रिसोर्ट से रमादा रिसोर्ट में बुला लिया गया था। जहां कर्नाटक(karnataka) पुलिस मुस्तैदी से उनके साथ है। उस रिसोर्ट(resort) में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक है। रिसोर्ट में मनोरंजन के लिए स्विमिंग, राइडिंग और मेडिटेशन जैसी व्यवस्था भी है। जहां इन विधायकों के साथ भाजपा के तीन नेता अरविंद भदौरिया उमाशंकर गुप्ता और सुदर्शन गुप्ता भी उस रिसोर्ट में मौजूद थे। ये तीन ही उन विधायकों के साथ बीजेपी के हाईकमान की संपर्क करवा रहे हैं। वही सिंधिया के करीबी पुरुषोत्तम पराशर के द्वारा विधायकों की बात लगातार सिंधिया से भी हो रही है। माना जा रहा है कि पुरुषोत्तम सिंधिया के निर्देश का ही पालन कर रहे हैं। वही रिसोर्ट में मौजूद सारे कांग्रेसी विधायकों के फोन बंद है। बता दें कि इससे पहले जयपुर से वापस भोपाल लौटे कांग्रेसी विधायकों का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया था। वहीं इससे पहले मंत्री पीसी शर्मा ने कहा था कि बाहर गए सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट होना जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ आ रही खबर के मुताबिक कांग्रेस के विधायकों को लाने के लिए तीन चार्टर्ड प्लेन तैयार किए गए हैं। जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी नेताओं का इशारा मिलता है बागी विधायक भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

गौरतलब हो कि अगर प्रदेश में फ्लोर टेस्ट की स्थिति बनती है तो इन कांग्रेस के विधायकों को भोपाल बुलाया जा सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये बागी विधायक सत्ता को किस करवट ले जाते हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews