राजधानी में Corona विस्फोट, 2100 के करीब पहुंचा आंकड़ा

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhyapradesh) के सबसे संक्रमित जिले इंदौर (indore) में कोरोना (corona) ने भले अपनी रफ्तार कम कर दी हो। लेकिन राजधानी भोपाल (bhopal) में संक्रमण का दौर तेज हो गया है। भोपाल में जून के पहले सप्ताह से बड़ी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव ( positive) आई है। इसी बीच आज गुरुवार को भी 72 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में तहलका मच गया है। इसी के साथ राजधानी भोपाल में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2084 पहुंच गई है। जबकि अब तक कुल 66 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।

आज आई पॉजिटिव रिपोर्ट में108  संजीवनी कॉलसेंटर (108 sanjivani call center) के 15 कर्मचारी भी शामिल है। इसी के साथ जहांगीराबाद क्षेत्र से एक बार फिर 2 दर्जन से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना का मुख्य हॉटस्पॉट जहांगीराबाद, साउथ टीटी नगर, बाणगंगा जैसे इलाकों से लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। जिसके बाद जिले में कम्युनिटी ट्रांजेक्शन के खतरे को देखते हुए पड़ोसी अपना घर छोड़ ग्रीन जोन इलाके में शिफ्ट हो रहे हैं। इसके बाद प्रशासन ने कारवाई करते हुए संक्रमित इलाके के सभी लोगों की जांच शुरू कर दी है। जहांगीराबाद जिंसी के आपसाप के क्षेत्र से जल्द ही 150 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन करने की भी तैयारी है।

बता दें कि आज मिले 72 पॉजिटिव में अधिकांश संक्रमित क्षेत्र से पाए गए हैं। जिनमें 108 कॉल सेंटर के 15 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही ओरिएंटल कॉलेज में दो, पंचशील नगर में 5, जिंसी में चार, बैरागढ़ में तीन, लालघाटी इतवारा में दो-दो, वल्लभनगर में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews