डीजीपी की चेतावनी…तो एसपी होंगे जिम्मेदार

डीजीपी की चेतावनी…तो एसपी होंगे जिम्मेदार

भोपाल।

प्रदेश में पुलिस द्वारा किए जा रहे बदसलूकी की लगातार आ रही खबरों पर पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी एवं सभी जिले के एसपी को पत्र लिख यह चेतावनी दी है कि अब पुलिस द्वारा किया गए दुर्व्यवहार आचरण पर उस जिले के एसपी को जिम्मेदार माना जाएगा।

पुलिस हेडक्वार्टर ने पत्र में आदेश जारी करते हुए लिखा है कि अगर इस संकटकाल में सेवा दे रहे किसी अधिकारी के साथ साथ प्रदेश की जनता को लेकर पुलिस सख्त रवैया अपनाती है तो इसके लिए जिला एसपी को तलब किया जाएगा। वहीं पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है कि पुलिस द्वारा किए जा रहे किसी भी बदसलूकी को तुरंत रोक उसके ब्रीफिंग की जाए। पुलिस मुख्यालय ने नाराजगी जताते हुए यह भी कहा है कि जिले में पुलिस द्वारा की गई दोनों गलत घटनाओं की जनता ब्रीफिंग नहीं की गई। वहीं पुलिस मुख्यालय ने इस घटना के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार माना है।

गौरतलब हो कि गुरुवार को एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के दो जूनियर डॉक्टरों के साथ पुलिस ने मारपीट की थी। जहां शाम के वक्त ड्यूटी करने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इस बीच पुलिस पूछताछ में डॉक्टरों और पुलिस के बीच वाद-विवाद बढ़ गया। जिसके बाद पुलिस ने उनकी पिटाई कर दी थी। वहीं दूसरे मामले में मंडला के एक बैंक अधिकारी के साथ पुलिस ने गलत बर्ताव किया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews