Earthquake: छत्तीसगढ़ में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, मध्यप्रदेश के इन जिलों में दिखा असर

Earthquake: छत्तीसगढ़ में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, मध्यप्रदेश के इन जिलों में दिखा असर

Earthquake: सोमवार को छतीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.9 रही। मध्यप्रदेश के सिंगरौली और अनूपपुर में इसका असर देखा गया। इन दोनों जिलों में करीब 8 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। यहाँ किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

छत्तीसगढ़ में आधे घंटे में दो बार आया भूकंप

छतीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिलें में आधे घंटे में दो बार भूकंप से धरती कांपी, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। 8:04 बजे पहला भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.9 रही। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं दूसरा भूकंप 8:26 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.9 रही। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ। अब तक जानमाल की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र फुण्डुडिहारी से 4 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। वहीं हाइपोसेंटर 11 किलोमीटर की गहराई में रहा। राज्य के कई स्कूलों में दरार आने की खबर भी सामने आ रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews