खबर का असर, रिश्वत लेने के मामले में जेल प्रहरी के बाद अब उप अधीक्षक निलंबित

खबर का असर, रिश्वत लेने के मामले में जेल प्रहरी के बाद अब उप अधीक्षक निलंबित

सीहोर/अनुराग शर्मा

एमबी ब्रेकिंग न्यूज की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। सीहोर जेल में बंद एक दिव्यांग कैदी के उपचार के लिए उसकी पत्नी से 30 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले का एक वीडियो हाल ही में सोशल मिडिया पर सुर्खिया बटोर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में रविवार को जेल प्रहरी को निलंबित किया गया था। इस घटना में मंगलवार को सीहोर जेल उप अधीक्षक पन्नालाल प्रजापति को भी निलंबित कर दिया गया है। उक्त वीडियो वायरल होने के बाद उनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही थी। एमबी ब्रेकिंग ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

सीहोर जेल में बंद शाहिद के उपचार के लिए उसकी पत्नी शाहीन बी से प्रहरी सुनील गुप्ता द्वारा 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रहरी को निलंबित कर प्राथमिक जांच के आदेश दिए गए थे। जेल मुख्यालय ने प्राथमिक जांच के लिए उप अधीक्षक अजय खरे की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की।समिति की प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर सीहोर जेल के उप अधीक्षक(जेलर) पन्नालाल प्रजापति को आज निलंबित कर दिया है।प्राथमिक जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों पर विभागीय स्तर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews