Electricty Bill :इस माह से मिलेगी बिल में राहत, बिजली विभाग ने शुरू किया अपडेशन का काम

Electricity Bill

भोपाल।

कोरोना(corona) संकटकाल और लॉकडाउन(lockdown) के बीच बिजली उपभोक्ताओं(consumers) को राहत देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा था कि फिक्स चार्ज(fixed charge) की वसूली जून तक नहीं होगी। वहीँ उपभोक्ताओं का अगर मई(may), जून(june), जुलाई(july) में 100 रूपये से कम के बिल आयेंगे तो उन्हें मई, जून, जुलाई की राशि के स्थान पर सिर्फ 50 रूपये महीने का भुगतान करना होगा। ये लाभ जुलाई माह से सभी बिजली उपभक्ताओं को मिलने लगेगा। जिसके लिए बिजली विभाग ने अपने साफ्टवेयर में अपडेशन शुरू करा दिया है।

दरअसल सीएम चौहान ने बिजली उपभोक्ताओं को रहत देते हुए ये एलान किया था कि अगर किसी का मई(may), जून(june), जुलाई(july) में बिजली बिल 100 रूपये से कम आयेंगे उन्हें मई, जून, जुलाई की राशि के स्थान पर सिर्फ 50 रूपये महीने का भुगतान करना होगा। जबकि ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनके बिजली बिल अप्रैल में 100 रुपये से कम आए थे, लेकिन मई, जून और जुलाई में 100 रुपये से अधिक पर 400 रुपये से कम आए या आएंगे। इन्हें मई, जून और जुलाई में बिल की राशि की जगह पर सिर्फ 100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान(payment) करना होगा। जिसके बाद बिजली कंपनियों द्वारा साफ्टवेयर में अपडेशन शुरू करा दिया है।माना जा रहा है कि 8 से 10 दिन में यह काम पूरा हो जाएगा। हितग्राहियों के पुराने बिलों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। वहीँ उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ जुलाई माह से मिलने की बात कही गयी है।

इधर बिजली विभाग का ये भी कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को बिल(bill) मिल चुके हैं उन्हें आगामी बिलों में पात्रतानुसार राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। उपभोक्ताओं को शासन के 5 जून के आदेश के आधार पर पात्रतानुसार ही भुगतान करना होगा। जिसके लिए बिजली विभाग ने अपना व्हाट्सप्प नंबर भी जारी किया है उपभोक्ता 07552551222 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अथवा उपभोक्ता कॉल सेंटर 1912 पर भी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews