28 साल बाद बब्बर शेर का कुनबा बढ़ा, मादा बब्बर शेर ने दिया 3 शेर शावकों को जन्म

28 साल बाद बब्बर शेर का कुनबा बढ़ा, मादा बब्बर शेर ने दिया 3 शेर शावकों को जन्म

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

गांधी प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ग्वालियर में बब्बर शेर (लाॅयन) मादा “परी” ने 3 शावकों को जन्म दिया है। मादा “परी” एवं नर “जय” के द्वारा प्रथम बार शावकों को जन्म दिया गया है इसलिए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2012 में नंदनवन जू रायपुर से लाॅयन नर “जय” को एवं मादा “परी” को कानन पेण्डारी जू बिलासपुर से ग्वालियर चिड़ियाघर लाया गया था।

नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी प्राणी उद्यान में बब्बर शेर (लाॅयन) के परिवार में अंतिम बार वृद्धि वर्ष 1992 में हुई थी। उसके बाद लगभग 28 साल बाद पुनः चिड़ियाघर में बब्बर शेर का कुनबा बढ़ा है। बब्बर शेर के कुनबे में वृद्धि प्रभारी डाॅ. उपेन्द्र सिंह यादव, क्यूरेटर गौरव परिहार, जू कीपर लियाकत खां एवं एनीमल कीपर अशोक के अथक प्रयासों के बाद यह उपलब्धि हासिल हुई है।

वर्तमान में मादा “परी” एवं उसके तीनों शावक स्वस्थ्य प्रतीत हो रहे हैं । मादा को खाने के रूप में हल्का खाना जैसे चिकन सूप, दूध/उबले हुऐ अण्डे इत्यादि दिये जा रहे हैं। वर्तमान में कोविड-19 कोरोना वायरस को देखते हुये चिड़ियाघर प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखें एवं तीस से चालीस दिन तक बच्चों को आईसोलेशन में रखा जाए क्योंकि नवजात शिशुओं में संक्रमण की संम्भावना प्रबल रहती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य संबधी समस्त प्रोटोकोलों का पालन केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार किया जाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews