बैंड की धुन पर जमकर थिरके कमलनाथ के मंत्री, VIDEO VIRAL

बैंड की धुन पर जमकर थिरके कमलनाथ के मंत्री, VIDEO VIRAL

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।सफाई अभियान से सुर्खियां बटोरने वाले कमलनाथ सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में है।इस बार वे अपनी सफाई नही बल्कि डांस को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बैंड की धुन पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कई उनके साथ सेल्फी तो कई वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे है। मंत्री तोमर का ये अलग अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है।

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जनता के सरोकार से जुड़ी राजनीति करते हैं। उन्हें समाज के बीच रहना ही पसंद हैं। यहाँ वे खुद को कंफर्ट जोन में मानते हैं। ऐसा ही कंफर्ट जोन मंगलवार की रात दिखाई दिया जिसमें मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर डांस करते दिखाई दिये । ग्वालियर के बिरलानगर क्षेत्र में स्थित वृन्दावन गार्डन में मंत्री के चाचा के परिवार में शादी थी। मंत्री के भतीजे की शादी होने के कारण वे बारात में शामिल हुए। यहाँ वे सिर्फ शामिल ही नहीं हुए उन्होंने डांस भी किया। लोगों ने मंत्री के ऊपर पैसे भी लुटाये। उत्साह से भरे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यहीं नहीं रुके उन्होंने बैंड वाले के हाथ से झुंझुना भी ले लिया और काफी देर तक उसे भी बताया। मंत्री का साथ परिजनों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओ ने भी दिया। । मंत्री का अलग अंदाज देखकर लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews