इस मंत्री की गाड़ी में है घर वाली सारी सुविधाएं, गाड़ी देखने पहुंचे आसपास के लोग

इस मंत्री की गाड़ी में है घर वाली सारी सुविधाएं, गाड़ी देखने पहुंचे आसपास के लोग

जबलपुर, संदीप कुमार

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार लोगों को घरों पर रहने की अपील कर रही है, वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री अपने परिवार के साथ सैर सपाटे में निकले हुए है। वन मंत्री कुंवर विजय शाह आज अपने लग्जरी वाहन में जबलपुर पहुंचे, जहाँ उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में खड़ी चर्चा का विषय बनी मंत्री की लग्जरी गाड़ी

वन मंत्री की लग्जरी गाड़ी सर्किट हॉउस में जैसे ही खड़ी हुई वैसे ही उस गाड़ी को देखने के लिए लोग आसपास जुट गए। सर्किट हाउस के कर्मचारी, वन विभाग के कर्मचारी गाड़ी को देखते रहे

लग्जरी गाड़ी में लग्जरी सुविधा

बताया जा रहा है कि वन मंत्री विजय शाह की गाड़ी में वो तमाम सुख सुविधा है जो कि एक हाई प्रोफाइल घर मे होती है। गाड़ी में सोफ़ा, एसी, टीवी, म्यूजिक सिस्टम, सहित कई अन्य सुविधा मौजूद है जिसका कि वन मंत्री विजय शाह सुविधा उठाते है।

अपने परिवार के साथ आए है वन मंत्री जबलपुर, कान्हा जाएंगे फिर घूमने

भले ही मध्यप्रदेश में कोरोना केस की संख्या लगातार बढ़ रही है पर लगता है वन मंत्री को इससे फर्क नहीं पड़ता है। वन मंत्री विजय शाह अपने परिवार के साथ सैर सपाटे के लिए लग्जरी गाड़ी में निकले है।बताया जा रहा है कि वन मंत्री विजय शाह जबलपुर से कान्हा जाएंगे।

कोरोना काल मे वन विभाग की समीक्षा बैठक ज्यादा जरूरी

मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार केस बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री सहित कई और मंत्री भी पॉजिटीव आ रहे है पर लगता है वन मंत्री विजय शाह को कोरोना का कोई डर ही नहीं है। बहरहाल हमारा वन मंत्री जी से अनुरोध है कि इस कोरोना काल मे वह घर पर रहे,क्योकि घर पर रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews