
सीधी।पंकज सिंह
विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा के टाइगर मुख्यमंत्री 5 दिन बाद भी विभागों का वितरण नहीं कर पाये। उन्होंने कहा कि सौदेबाजी से बनाई गई सरकार के सामने टाइगर की हालत भीगी बिल्ली के समान हो गई है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश का दुर्भाग्य है कि उससे पहले दो माह तक एक भी मंत्री नहीं मिला। तीन माह बाद बमुश्किल हुए मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद अब पांच दिन से हमारे टाइगर दर दर भटक रहे हैं लेकिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं कर पा रहे हैं।
सिंह ने कहा कि दो दिन तक दिल्ली में दर दर भटकने के बाद भी विभागों के वितरण का फैसला न हो पाना शर्मनाक है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि मंत्रिमंडल गठन से लेकर विभागों के वितरण में सौदेबाजी चल रही है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

