स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार का सम्मान, कलेक्टर ने घर पहुंचकर पहनाया शॉल श्रीफल

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार का सम्मान, कलेक्टर ने घर पहुंचकर पहनाया शॉल श्रीफल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

देश को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान देने वाले जिले के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार (107 वर्ष) को उल्लेखनीय योगदान के लिये भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाँठ पर रविवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उनके निवास पर पहुँचकर सम्मानित किया।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नाथूराम सूत्रकार के न्यू कॉलोनी नं.-1 कांचमील रोड़ स्थित आवास पर पहुँचकर राष्ट्रपति भवन नईदिल्ली से प्राप्त अंग्रवस्त्रम एवं शॉल भेंट कर श्रीफल एवं पुष्पाहार से सम्मानित कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की।

कलेक्टर  सिंह ने इस मौके पर कहा कि देश को आजादी दिलाने में वीर सैनानियों का बड़ा योगदान रहा है। उनके कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में खुले में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम उनका सम्मान कर वीर सैनानियों से देश सेवा के लिये प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान उनके निवास पर पहुँचकर ही किया जाए। इसी कड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सूत्रकार को सम्मानित कर केन्द्र एवं राज्य सरकार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है।

इस दौरान कलेक्टर ने नाथूराम सूत्रकार के पुत्र रमेश दीवान सहित परिजनों से चर्चा की। परिजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नाथूराम सूत्रकार द्वारा देश को आजादी दिलाने में दिए गए योगदान की जानकारी दी। इस मौके पर श्री नाथूराम के परिजन एवं डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया उपस्थित थे।

गौरतलब है कि नाथूराम सूत्रकार को राष्ट्रपति भवन में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाँठ पर सम्मानित किया जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह सम्मान उनके निवास पर जिला कलेक्टर द्वारा किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews