मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होगी यह बैठक

मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होगी यह बैठक

नई दिल्ली के होटल ताज महल पैलेस के मुमताज हॉल में आयोजित की जा रही इंडस्ट्रियल राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश के विकास में एक नया इतिहास रच सकती है। मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ विशेष संबोधन देंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां शामिल होंगी। मुख्य सचिव एसआर मोहंती उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव राजेश राजौरा के साथ इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के कई आला अधिकारी शामिल होंगे। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में दो सत्र होगे और प्रत्येक में 50 कंपनी भागीदारी करेंगी। इस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, एक्गोल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,बी एल इंटरनेशनल क्लोथिंग प्राइवेट लिमिटेड,ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने स्वीकृत दी है। इसके साथ-साथ डाबर इंडिया लिमिटेड ,टेक्स्को इंडिया, एलटी फूड्स लिमिटेड, हल्दीराम, चमेली देवी फ्लोर मिल्स जैसी कई महत्वपूर्ण खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां इस कांफ्रेंस में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश के लिए किए जा रहे प्रयासों की दिशा में यह कॉन्फ्रेंस मील का पत्थर साबित होगी ,ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews