पॉलिटिकल हलचल के बीच बोले नरोत्तम – ‘अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है’

पॉलिटिकल हलचल के बीच बोले नरोत्तम – ‘अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है’

भोपाल।
प्रदेश की सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की बयानबाजी जोरों पर है।आए दिन नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।अब पूर्व मंत्री और बीजेपी के दिग नरोत्तम मिश्रा का अब बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि उनके बाहरी विधायकों को आखिर बन्दी क्यों नहीं बनाया गया। इस पर कांग्रेस कुछ क्यों नहीं कह रही। कांग्रेस के गद्दार कहां छिपे हैं इसका खुलासा होने दीजिए। अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है।

मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उनके घर पर अबतक कोई पुलिस नहीं पहुंची है। अगर उन्हें ऐसी कोई भी नोटिस या बुलावा भेजा जाता है तो वो खुद बैंड बाजा के साथ वहां जाएंगे।शेरा के साथ एक ही विमान में वापस इंदौर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे बीच सिर्फ सलाम – नमस्कार तक ही बात हुई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी अमित शाह से एक वैवाहिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई। इसके अलावा किसी और विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई।

बीजेपी विधायक संजय पाठक के ऊपर कार्यवाही के सवाल पर मिश्रा ने जवाब दिया कि कांग्रेस को एक बार अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। दूसरों में दोष ढूंढने के बजाय उन्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए। हमारी लड़ाई कांग्रेस मानसिकता के खिलाफ है और हमें सिर्फ उसके मानसिकता को कुचलना है। कांग्रेसी नेता भाजपा पर आरोप तो लगा रहे हैं लेकिन उनके पास इस बात का कोई सटीक प्रमाण नहीं है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि अभी तक किसी भी कांग्रेसी विधायक ने बीजेपी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए हैं। कांग्रेस के विधायक स्वयं की सरकार से ही खफा है और खुद की सरकार के खिलाफ भी आरोप लगा रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष की राज्यपाल से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि वह हमारे दल के नेता हैं। वो जिनसे भी मिलेंगे हम उनके साथ हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews