बजट में इस योजना की तैयारी में कमलनाथ सरकार

बजट में इस योजना की तैयारी में कमलनाथ सरकार

भोपाल।

राजनीतिक पार्टियों के सियासी संग्राम के बीच कमलनाथ सरकार का बजट सत्र शुरू होने वाला है। बजट सत्र 16 मार्च से शुरू होगा और 20 मार्च को वित्त मंत्री तरुण भनोट विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करेंगे। खबरों के मुताबिक कमलनाथ सरकार इस बार के बजट में चाइल्ड बजट पेश करने की योजना बना रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस बजट की राशि 30 हजार करोड़ से अधिक हो सकती है। जिसमें 10 से अधिक विभागों के 18 वर्ष तक की स्कीमों को एक साथ लाया जाएगा। वही जेंडर बजट को लेकर भी कमलनाथ सरकार एक नए प्रयोग की फिराक में है। जिस पर अगले कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। जिस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और वित्त मंत्री तरुण भनोट अगले बैठक में फैसला ले सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री तरुण भनोट ने बजट को लेकर मीडिया से बात की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आर्थिक चुनौतियों के बीच में आने वाला बजट जनता को राहत देने वाला हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार इस पर जनता पर किसी भी तरह का नया टैक्स नहीं लगाने का विचार कर रही है। हमने ऐसा बजट बनाया है जिसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। विश्वास दिलाते हुए वित्त मंत्री ने कहा की 2020-21 का बजट जनता को राहत देने वाला बजट साबित होगा।

हालांकि अपने बयान में वित्त मंत्री तरुण भनोट ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। जहां उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि मोदी सरकार के राज में जनता को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी नेताओं से केंद्र द्वारा प्रदेश के रुके हुए पैसे को जल्द से जल्द वापस मांगने की अपील भी की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews