जयपुर से लौटे विधायक पर कमलनाथ ने लगाया पहरा

जयपुर से लौटे विधायक पर कमलनाथ ने लगाया पहरा

इंदौर। अपने अपने विधायकों को बचाने की होड़ में लगी कांग्रेस और बीजेपी ने अपने विधायकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस ने अपने विधायकों को जयपुर भेजा है जहां उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। इसी बीच आई खबर के मुताबिक एक कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला गुरुवार को अचानक इंदौर वापस आ गए हैं।

बताया जा रहा है कि वो किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए हैं लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोई रिस्क नहीं लेना चाहते इसलिये विधायक संजय शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष विनय वाकलीवाल की कड़ी निगरानी में रखा गया है। विनय पूरे समय संजय शुक्ला के साथ ही बने हुए हैं। हालांकि संजय शुक्ला ने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और हमेशा कांग्रेस में ही रहूंगा।

विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि हमारे 84 विधायक जयपुर में है और हम लोग मुख्यमंत्री कमलनाथ को ही समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायकों के फोन चल रहे हैं तथा सभी विधायक लगातार मीडिया से चर्चा भी कर रहे है। उन्होने कहा कि बेंगलुरु में बैठे विधायकों को तो मीडिया से बात भी नहीं करने दी जा रही है। वह तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि सिंधिया के समर्थन वाला वीडियो भी पुराना है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी ने बेंगलुरु में सभी विधायकों को कैद कर रखा है।

संजय शुक्ला ने यह भी बयान दिया है कि वह बीजेपी में नहीं शामिल होंगे क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें हमेशा सम्मान दिया है। कांग्रेस के ही कारण एएसयूआई के अध्यक्ष से लेकर दो बार पार्षद और फिर विधायक का पद मिला है। उन्होने कहा कि “मैं इस पार्टी को कभी नहीं छोडूंगा मेरे बारे में किसी भी प्रकार की गलत अफवाह ना फैलाएं, मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा।”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews