सियासी हलचल के बीच कमलनाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात

kamalnath

नई दिल्ली।

मध्यप्रदेश के सियासी माहौल में पल पल होता बदलाव काफी कुछ संकेत कर रहा है। पहले हॉर्स ट्रेडिंग(horse trading) के मामले पर मचा बवाल और फिर विधायकों का अपने ही सरकार से नाराज होना कमलनाथ(kamalnath government) सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहा है। गए विधायकों की वापसी से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है लेकिन खुद के विधायकों की बयानबाजी से कमलनाथ परेशान है। इसी मामले को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी(sonia gandhi) से दिल्ली में मुलाकात की। इस लंबी चर्चा के बाद सीएम(cm) ने मीडिया(media) से बात करते हुए बताया कि प्रदेश में घट रही राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष से बात की। जहां कांग्रेस अध्यक्ष से उन्हें कुछ मार्गदर्शन मिले जिनका वह पालन करेंगे। में कांग्रेस(congress) विधायकों के लापता होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायकों का कहना है कि वह तीर्थ पर गए थे। हमें वहीं मानना चाहिए।

दरअसल एक हफ्ते से गायब चल रहे हैं विधायक बिसाहूलाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि वह कांग्रेस से नाराज थे इसलिए चले गए थे। विधायक ने यह भी कहा था कि वह तीर्थ पर थे और अपने परिवार के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ हूं, इस कारण मुझे मंत्री बनाया जाना चाहिए लेकिन कमलनाथ सरकार से कोई नाराजगी नहीं रह गई है। जिले का विकास होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि बीजेपी के साथ उनका कोई संपर्क नहीं है।

बता दे कि पिछले सप्ताह से कांग्रेस के कुछ विधायक अचानक से लापता हो गए थे। जिसका इल्जाम कांग्रेसी खेमा भाजपा पर लगा रहा था। हालांकि कुछ दिनों के बाद विधायकों के बेंगलुरु में होने की सूचना मिली थी। बाकी वापस आए विधायकों में से किसी ने भी बंधक बनाए जाने की बात नहीं कुबूली है। वहीं कांग्रेस विधायकों के बीच मंत्री बनने को लेकर चर्चा आम है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के मार्गदर्शन पर चलकर क्या कमलनाथ इस सारे प्रकरण को शांत कर पाते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews