LOCK DOWN के बीच कमलनाथ को किसानों की चिंता, केन्द्रीय कृषि मंत्री से की ये मांग

LOCK DOWN के बीच कमलनाथ को किसानों की चिंता, केन्द्रीय कृषि मंत्री से की ये मांग

भोपाल।

सत्ता से हटने के बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को किसानों की चिंता सता रही है ।एक के बाद एक मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र लिखने के बाद अब कमलनाथ ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है।इसमे उन्होंने किसान हित में मध्यप्रदेश में किसानो से चना , मसूर व सरसों को समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की स्वीकृति देने की माँग की है।

कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में सबसे ज्यादा तनाव में हमारे प्रदेश के किसान भाई हैं। जिनकी रवि की फसल कटकर तैयार है पर मध्य प्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य पर खरीदी, जो 25 मार्च से शुरू करनी थी। अब तक प्रारंभ नहीं किया और ना ही प्रदेश सरकार के भविष्य की कोई तैयारी दिखाई दे रही है। अब किसान प्रतीक्षा नहीं कर सकता उसके पास भंडारण की कोई व्यवस्था भी नहीं है। वो जैसे तैसे अपनी फसल काटकर अपने घरों के आसपास खुले में रख रहा है। आप को पत्र लिखने का विशेष उद्देश्य यह है कि आपका 5 अप्रैल 2020 का ट्वीट देखकर मैं बहुत चिंतित हूं। जिसमें आपने कुछ राज्यों में समर्थन मूल्य पर चना और मसूर खरीदने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का उल्लेख किया है पर उन राज्यों में मध्यप्रदेश का उल्लेख नहीं है। मध्यप्रदेश के लगभग 4.64 लाख किसानों ने चना, 1.14 लाख किसानों ने मसूर और 1.05 लाख किसानों ने सरसो को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिए पंजीकरण कराया है। मध्य प्रदेश के इस निर्णय में समाहित ना करने से प्रदेश के चना, मसूर और सरसों उत्पादन करने वाले किसान बहुत तनाव में है।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने में कोई तत्परता नहीं दिखा रहे हैं और केंद्र सरकार के निर्णय से प्रदेश के किसानों को हो रहे नुकसान पर मौन रखे हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार किसान भाइयों को केंद्र सरकार से लाभ दिलाने हेतु कोई भी सार्थक पहल करती नहीं दिख रही है। अतः आप से मेरा आग्रह है कि मध्य प्रदेश के किसानों से भी चना मसूर और सरसों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की स्वीकृति जारी करने का कष्ट करें ताकि प्रदेश के किसान भाई भी तनाव मुक्त होकर जीवन यापन कर सकें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews