CM Rise School की सुविधा जान, आपको भी करेगा स्कूल जाने का मन, जाने कब शुरू होंगे Admission

CM Rise School की सुविधा जान, आपको भी करेगा स्कूल जाने का मन, जाने कब शुरू होंगे Admission

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से सीएम राइज़ स्कूलों में एडमिशन शुरू होंगे। बता दें कि इन स्कूलों को विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया है।  पूरे 24 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन बिल्डिंग  कान्सेप्ट पर  स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा,  इसके डिजाइन एप्को  के एक्सपर्ट  और अन्य आर्किटेक्ट  के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाएगा। 26 फरवरी को सीएम राइज  स्कूलों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिस दौरान पर्यावरण नियोजन और समन्वय संगठन के इंपैल्ड आर्किटेक्ट ने भी भाग लिया था और प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती अरुण शर्मा ने, आर्किटेक्ट से सीएम का इस योजना की अवधारणा और सीएम शिवराज सिंह चौहान के विजन के अनुसार ही, विद्यालय भवन के डिजाइन तैयार करने का आग्रह भी किया था।

यह भी पढ़े… मिलावट से मुक्ति अभियान: अब आप भी कर सकते हैं मिलावट के खिलाफ अपने विचार साझा, जाने कैसे..

सीएम राइज  स्कूलों  के जिला स्तर पर बनने वाली बिल्डिंग में, स्विमिंग पूल, खेल के मैदान, ऑडिटोरियम और गार्डन भी मौजूद होंगे।  हर एक बिल्डिंग का निर्माण 24 करोड़ की लागत से किया जाएगा। स्कूल बिल्डिंग का की बनावट इस प्रकार की जाएगी कि, यहां पर बच्चों को फीलगुड की फीलिंग आए। निजी स्कूलों की तुलना में यह बिल्डिंग्स ज्यादा हवादार होंगे और इन्हें इको फ्रेंडली भी बनाया जाएगा। बिल्डिंग में गार्डन भी होंगे और अलग-अलग प्रकार के पेड़ -पौधे भी उपलब्ध होंगे। इन भवनों में सोलर एनर्जी का इस्तेमाल भी किया जाएगा और भवन में हर एक एंगल में हवा -रोशनी दोनों का इंतजाम होगा। खेलकूद की सुविधाओं सहित स्मार्ट क्लास और एडवांस टेक्नोलॉजी की लेबोरेटरी भी स्कूलों में उपलब्ध है।  स्टाफ क्वार्टर्स भी यहां बनाए जाएंगे। साथ ही साथ competition परीक्षा की कोचिंग की व्यवस्था भी इन स्कूलों में की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews