मध्यप्रदेश में हुआ सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, 2187 नए मरीज मिले

मध्यप्रदेश में हुआ सबसे बड़ा कोरोना ब्लास्ट, 2187 नए मरीज मिले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित (Corona Infection In Madhya Pradesh) मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटों में 2187 मरीज बढ़े हैं। यह पहला मौका है जब प्रदेश में कोरोना का इतना बड़ा विस्फोट हुआ है। इससे पहले 7 सितंबर को प्रदेश में सबसे अधिक 1885 मरीज मिले थे। वहीं अब तक 1661 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 81379 हो गई है।

61285 लोग हुए स्वास्थ
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 23694 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 21507 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 2187 लोग संक्रमित पाए गए है। वहीं 140 लोगों की रिपोर्ट को रिजेक्ट कर दिया गया है। 1435 लोग स्वास्थ्य हो कर वापस घर पहुंचे है। अब तक पूरे प्रदेश से कुल 61285 लोग कोरोना से स्वास्थ्य हो चुके है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है, इसे मिला कर अब तक प्रदेश में कुल 1661 लोगों कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। वहीं प्रदेश में अब कुल 18433 एक्टिव केस है।

यहां मिले इतने मरीज
प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले इंदौर में मिले है, यहां कोरोना के 312 नए केस आज मिले। इंदौर में कोरोना के कुल मामले 15 हज़ार 764 हो गए है। भोपाल में 205 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 12 हजार 446 हो गई है। ग्वालियर में 184 नए मरीज मिले है, यहां अब कुल 7 हज़ार 89 कोरोना के मामले हो गए है। जबलपुर में एक दिन में 167 मरीज बढ़े हैं, यहां 5 हज़ार 683 केस हो गए। नरसिंहपुर में 137 कोरोना के केस आए। खरगोन में कोरोना के 90 केस सामने आए है। सागर में 81, शिवपुरी में 59, रतलाम और बैतूल 51-51 कोरोना के नए मामले सामने आए और पूरे प्रदेश में 2187 कोरोना के मरीज मिले है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews