MP Board: 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 2 मार्च से परीक्षा, ये रहेंगे नियम, इन पेपरों की तारीख में बदलाव, जानें अपडेट

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board MPBSE 2023 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) के 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आज 1 मार्च बुधवार से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है, जो 27 मार्च तक चलेगी। वही 12वीं की परीक्षाएं गुरूवार 2 मार्च से शुरू होंगी जो 1 अप्रैल तक चलेंगी। 12वीं की परीक्षा से पहले  टाइम टेबल में कुछ बदलाव किया गया है।इसके तहत कुछ विषयों के पेपर की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

इन पेपरों की तारीख में बदलाव

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 24 मार्च 2023 को आयोजित तीन पेपरों की तारीख बदल दी गई है।  ड्राईंग एंड डिजाइन का पेपर 25 मार्च को आयोजित होगा। इससे पहले यह पेपर 24 मार्च को होना था। वहीं, समाजशास्त्र विषय का पेपर 3 अप्रैल को और मनोविज्ञान विषय का पेपर 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इन दोनों विषयों की भी परीक्षा पहले 24 मार्च को होनी थी।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in पर जानकारी ले सकते है।

गुरूवार से शुरू होगी परीक्षा

माध्यमिक परीक्षा सुबह नौ बजे से राज्यव्यापी परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी।  सभी स्टूडेंट्स को 8 बजकर 30 मिनट तक सेंटर पर पहुंचना होगा। 8 बजकर 45 मिनट के बाद किसी भी स्टूडेंट्स को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इस साल 12वीं कक्षा के रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या 10550 है, इसमें 5895 लड़कियां और 4655 लड़के हैं।इसके अलावा जुलाई 2023 में परीक्षा में विफल होने वाले छात्रों को एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा। पूरक परीक्षा भी इस बोर्ड परीक्षा के साथ ही आयोजित की जा रही है।

इन नियमों में बदलाव, ऐसी रहेगी नई व्यवस्था

  1. इस बार छात्रों को 32 पेज की आंसर शीट दी जाएगी और कोई सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी।
  2. परीक्षा में विद्यार्थियों को अतिरिक्त उत्तरपुस्तिका नहीं मिलेगी, उन्हें मुख्य उत्तर पुस्तिका में ही लिखना पड़ेगा।दूसरे शब्दों में कहें तो 20 पेज के बदले एक ही 32 पेज की मुख्य उत्तरपुस्तिका होगी, जिससे विद्यार्थियों को अतिरिक्त कापियां नहीं लेनी पड़ेंगी।
  3. दिव्यांग छात्रों को अन्य साथियों को ले जाने के लिए भी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत दृष्टिबाधित, मानसिक कमजोर और हाथ की हड्डी टूट जाने हाथ की खराबी के कारण लिखने में असमर्थ सहित सिकल सेल से पीड़ित और अन्य दिव्यांग छात्र सहित थैलेसीमिया के मरीज अपनी मदद के लिए अन्य साथी को लेकर जा सकेंगे।
  4. पहली बार केंद्रों पर विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था भी बदली गई। इसके तहत अब एक ही स्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा हाल में एक पंक्ति यानी एक-दूसरे के आगे-पीछे नहीं बैठ पाएंगे। उनके बीच कुछ विद्यार्थियों का अंतर रहेगा, जो अन्य स्कूलों में पढ़ते हैं। यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूल दोनों में बनाए गए सभी केंद्रों पर लागू की है।
  5. प्रायोगिक परीक्षा में 10वीं के विद्यार्थियों को 8 एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को 12 पेज की कॉपी मिलेगी।इसके लिए नवीन कोरी उत्तरपुस्तिकायें जिले की समन्वय संस्थाओं को उपलब्ध करा दी गई है।
  6. मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा 2023 में इस वर्ष से प्रश्नपत्र 04 सेट अर्थात A,B,C,D के रूप में उपलब्ध कराये जायेंगे।उपलब्ध कराये गये चारों सेट के प्रश्न पत्रों में प्रश्न तो एक समान ही रहेंगे, किन्तु प्रत्येक सेट में प्रश्नों के क्रम परिवर्तित किया जावेगा।

नकल करने वालों पर होगी कार्रवाई

  1. बोर्ड परीक्षा परीक्षा में नकल करने वाले छात्रों को 3 साल की जेल या ₹5000 का जुर्माना तक लगाया जा सकता है।परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त उपाय किए गए हैं। यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़ा जाता है और कोई व्यक्ति उसकी सहायता करता है तो ऐसे में उसे 3 साल की सजा का प्रावधान किया गया है।
  2. अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने वाले दूसरे व्यक्ति को सरकारी सेवा में भी नहीं लिया जाएगा। वही परीक्षा केंद्र से 100 गज की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगी।इस बार मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी की बजाय केंद्राध्यक्षों को केंद्र की पूरी जिम्मेदारी देते हुए हंगामा या नकल प्रकरण होने पर एफआइआर कराने की जिम्मेदारी दी है।
  3. इस साल पुलिस की सुरक्षा में बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री राजधानी के 103 परीक्षा केंद्रों पर समन्वयक केंद्र से होगा।मंडल की 10वीं व 12वीं परीक्षा में केंद्राध्यक्षों को पुलिस में एफआईआर कराने के अधिकार दिए है। इस संबंध में मंडल ने निर्देश जारी कर दिए है।पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने का अधिकार केंद्राध्यक्ष का रहेगा।
  4. केंद्राध्यक्ष विशेष परिस्थितियों में जैसे प्रवेश पत्र गुम हो जाने, नेट से डाउनलोड न हो पाने पर परीक्षार्थियों के चेहरे/ छायाचित्र का मिलान न होने जैसे संदिग्ध मामलों के लिए निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्राप्त कर परीक्षार्थी को प्रवेश देने का अधिकार होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews