भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में बसपा पूरी ताकत से जोर आजमाइश करेगी। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने 10 और सीटों पर प्रत्याशियों (BSP Candidates) का ऐलान कर दिया है| इससे पहले प्रत्याशियों की पहली सूची में बसपा 8 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है| इस तरह अब तक 18 सीटों पर बसपा (BSP) के प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं|
आज जारी की गई सूची में कांग्रेस छोड़ बीएसपी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री महेंद्र बौध्द को भांडेर से टिकट दिया गया है, कांग्रेस ने यहां फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है, जिससे नाराज होकर पूर्व मंत्री बौद्ध बसपा में चले गए, अब बसपा ने उन्हें भांडेर से प्रत्याशी बनाया है । वहीं इंजीनियर पूरन सिंह अहिरवार को सांची से टिकट मिला है। हरपाल मांझी ग्वालियर सीट से से चुनाव लड़ेंगे। वहीं महेश बघेल ग्वालियर पूर्व से चुनाव मैदान में उतरेंगे। रमेश डाबर को गुना जिले की बमौरी से टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें
1मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
2नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन
3MP News: एससी छात्रों के लिए 16 नए छात्रावास स्वीकृत, 68.80 करोड़ की लागत से बनेंगे, निर्माण कार्य 2 वर्ष में होगा पूरा
4मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 4 नवंबर तक बारिश का दौर, आज रीवा-सतना समेत 15 जिलों में अलर्ट, पारे में गिरावट
सांवेर से विक्रम सिंह गहलोत, सुवासरा से शंकरलाल चौहान, खंडला जिले की मांधाता से जीतेंद्र वासिन्दे को प्रत्याशी बनाया गया है| वहीं गोपाल सिंह भिलाला राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से प्रत्याशी होंगे, वहीं गजेंद्र बंजारिया को आगर सीट से टिकट दिया गया है|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।