MP: फांसी पर लटकता मिला BJP सांसद के गनमैन का शव, हड़कंप

MP: फांसी पर लटकता मिला BJP सांसद के गनमैन का शव, हड़कंप

रीवा।

प्रदेश में हर दिन अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है। आये दिन जिले में चोरी, हत्या की खबर आम है। इसी बीच एमपी के रीवा जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ सांसद जनार्दन मिश्रा के 32 वर्षीय गनमैन का शव सोमवार को फांसी पर लटकता मिला है। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतक के पिता ने इसके पीछे हत्या का संदेह जताया है।

दरअसल सोमवार को रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के 32 वर्षीय गनमैन अनिल प्रताप सिंह का शव फांसी पर लटकता मिला। बताया जा रहा है कि जवान रात में पड़ोसी के घर खाना खाने गया था। जिसके बाद सवेरे पड़ोसी के घर के छज्जे पर जवान का शव छज्जे से लटकी हुई पाई गई है। गनमैन अनिल प्रताप सिंह 9 वीं बटालियन में पदस्थ था। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसी के साथ पुलिस जांच में जुट गई है। दूसरी तरफ मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या का संदेह जताया है

बता दें कि रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के गनमैन की इस तरह शव मिलने के बाद सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। अचानक से सांसद के गनमैन की हुई मृत्यु पुलिस के लिए भी एक अनसुलझा मामला है। जिसको सुलझने तक पुलिस रीवा सांसद की सुरक्षा का खर्चा ध्यान रखेगी। वहीं पुलिस सांसद के गनमैन अनिल प्रताप सिंह की हत्या एवं आत्महत्या दोनों नजरिए से जांच को आगे बढ़ाएगी। रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा विवादित बयान देने के लिए जाने जाते है। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में सांसद ने कहा था कि जब महिलाएं और युवतियां नशा करती हैं तो फिर शराब बिक्री करने में हर्ज ही क्या है। जिसका वीडियो वायरल होने पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने सांसद के खिलाफ आक्रोश जताया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews