MP Election 2023 : कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना, कहा ‘सत्ता की अंतिम घड़ियों में मत कीजिए अन्याय’

Kamal Nath

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले एक राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि आपकी विदाई तो तय है लेकिन जाते जाते समाज के कमजोर वर्ग के साथ अन्याय मत कीजिए।

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर किया हमला

कमलाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “शिवराज सिंह चौहान जी माना कि आपकी विदाई होने वाली है लेकिन कम से कम सत्ता की अंतिम घड़ियों में समाज के कमजोर वर्ग से अन्याय तो मत कीजिए। आपने पूरे प्रदेश में अपनी झूठी वाहवाही के विज्ञापन लगा रखे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश में निराश्रित और विधवा महिलाओं को पिछले दो महीने से पेंशन का भुगतान तक नहीं हुआ है। इन दुखी बहनों को मात्र ₹600 महीने पेंशन मिलती है, उसे भी देने से आपकी सरकार ने इनकार कर दिया है। मध्य प्रदेश की बहनें आपसे जानना चाहती हैं कि आप आए दिन हजारों करोड रुपए का कर्ज़ मध्य प्रदेश में लेते हैं आखिर वह कर्ज आपके मद में नहीं तो किस मद में खर्च हो रहा है। एडवांस कमीशन लेने की ऐसी क्या जल्दी पड़ी है कि आप इन वंचित बहनों को उनकी पेंशन से भी वंचित कर रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि विधवा और निराश्रित बहनों को तत्काल उनकी पेंशन का भुगतान किया जाए। याद रखिए ‘निर्बल के बल राम’ होते हैं।”

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही महिला वोटर्स को लुभाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इस कड़ी में जहां बीजेपी की लाडली बहना योजना कुछ ही समय में बेहद लोकप्रिय हो गई है, वहीं कांग्रेस ने भी सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना लागू करने का वादा किया है। ऐसे में कमलनाथ ने एक बार फिर निराश्रित महिलाओं का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर निशाना साधा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews